रिपोर्ट रुड़की हब
रुड़की शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पंजाबी समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर के निधन से शहर में शोक की लहर है। उनके निधन के उपरांत आज हरमिलाप धर्मशाला में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज भी उपस्थित हुए। उन्होंने अपनी मुखवाणी से संजीव ग्रोवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व मेयर गौरव गोयल, सुधीर शांडिल्य, प्रणय प्रताप, सुशील त्यागी, यशपाल राणा, बिट्टू शर्मा, सौरभ सिंघल, तनुज राठी, अनुज त्यागी, सूरज नेगी, जेपी शर्मा, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने संजीव ग्रोवर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि संजीव ग्रोवर बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। समाज के लोगों से उनके आत्मीय संबंध ही उनकी लोकप्रियता की पहचान थे।
यही कारण रहा कि उनकी शोक सभा में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। संजीव ग्रोवर का निधन रुड़की शहर और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया।
