संजय प्रजापति बने राष्ट्रीय प्रजापति महासभा (रजि.) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष


रिपोर्ट रुड़की हब
रुड़की।
राष्ट्रीय प्रजापति महासभा (रजि.) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए रुड़की निवासी संजय प्रजापति को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति की ओर से 27 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति-पत्र में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र के अनुसार संजय प्रजापति, पुत्र मांगे राम प्रजापति, निवासी डबल फाटक, मोहनपुरा, मोहम्मदपुर, रुड़की, हरिद्वार को प्रजापति समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने नियुक्ति पर विश्वास जताते हुए कहा कि संजय प्रजापति के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रजापति समाज के कल्याण एवं विकास के कार्यों को गति मिलेगी।

वहीं, संजय प्रजापति की नियुक्ति पर समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह उत्तराखंड में समाज को एकजुट करने तथा युवाओं एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *