न्यूज़ स्क्रिप्ट | रुड़की हब डिजिटल
रुड़की। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रुड़की विधानसभा सीट पर भाजपा से टिकट पाने के लिए अब तक 15 नेताओं के आवेदन सामने आए हैं। इन दावेदारों में ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी और ओबीसी समाज के नेता शामिल हैं। ऐसे में रुड़की विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर भाजपा के भीतर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
ब्राह्मण समाज से दिनेश कौशिक, अरविंद गौतम, गौरव कौशिक, डॉ. अनिल शर्मा और नरेश शर्मा ने दावेदारी की है। वहीं बनिया समाज से सौरभ गुप्ता, अभिषेक चन्द्रा और चेरब जैन टिकट की दौड़ में शामिल हैं।
पंजाबी समाज से वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और पूर्व मेयर प्रत्याशी महेंद्र काला ने दावेदारी की है।
वहीं ओबीसी समाज से शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, सौरभ सैनी, श्यामवीर सैनी और धीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु ने भाजपा टिकट के लिए आवेदन किया है।
रुड़की विधानसभा सीट पर अलग-अलग सामाजिक समीकरणों के बीच भाजपा का टिकट किस नेता को मिलेगा, यह आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर निर्भर करेगा।
फिलहाल रुड़की विधानसभा सीट पर भाजपा टिकट की दावेदारी ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है।




