देर रात भाजपा ने की प्रदेश के विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी – गौरव कौशिक बने प्रदेश उपाध्यक्ष व मोहित राष्ट्रवादी को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

रिपोर्ट रुड़की हब 

रुड़की।।आपको बता दें भाजपा संगठन द्वारा देर रात प्रदेश स्तर पर विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिससे रुड़की में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है क्योंकि इस लिस्ट मे युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। बात करे गौरव कौशिक की तो पूर्व में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं और अब उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी


बात करें मोहित राष्ट्रवादी की तो वह विभिन्न पदों पर नवीन कार्य कर चुके अब उन्हें अनुसूचित मोर्चे का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है उन्होंने कहा है की पार्टी जो भी दायित्व मुझे देगी मे उस दायित्व को पूरी निष्ठा एवं लगन से निभाऊंगा

 

इसी कड़ी मे सचिन गुर्जर को भी जिम्मेदारी सौंप गई है उन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है

सचिन गुर्जर पूर्व में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं

इसी कड़ी मे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रोमा सैनी को सौंपी गई है वही सावित्री मंगल को मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे रुड़की भाजपा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा ने पदाधिकारियों की नियुक्ति मे युवाओं का खास ध्यान रखा है। जिससे है स्पष्ट है कि भाजपा ने 2027 चुनाव के लिए कमर कस ली है अब सोशल मीडिया पर भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को खूब बधाइयां मिल रही हैं अब गेंद पदाधिकारियों के पाले मे है वह किस तरह का कार्य आने वाले समय मे करेंगे ताकि भाजपा संगठन को मजबूती मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *